E Shram Card Pension: सरकार ने देश में सभी श्रमिक वर्ग के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को शुरू किया है इस योजना के तहत जब भी किसी श्रमिक कार्ड धारक मजदूर की उम्र 60 साल हो जाती है तो सरकार उस मजदूर धारक को हर महीने ₹3000 की पेंशन देती है। इस प्रकार से सरकार वृद्धावस्था के मजबूत वर्ग के व्यक्तियों की मदद करना चाहती है। सरकार का मुख्य उद्देश्य उन सभी व्यक्तियों को 60 साल की उम्र के बाद वित्तीय तौर पर पेंशन देना है। यह कारण है कि जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है केवल वही लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
और जिस भी नागरिक के पास ई-श्रम कार्ड नहीं होता है वो नागरिक इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है तो आईए जानते हैं आज के इस आर्टिकल के माध्यम से कैसे आप अपनी वृद्धावस्था को बेहतर बना सकते हैं। और ई-श्रम कार्ड पेंशन लेने के लिए आपको कौन सी प्रक्रिया को अपनाना होगा और साथ ही इस आर्टिकल के माध्यम से हम श्रम कार्ड बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा इसकी पूरी जानकारी देंगे बने रहे आर्टिकल में अंत तक।
E Shram Card Pension
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों के लिए सरकार ई-श्रम कार्ड योजना चला रही है। ऐसे में इस योजना के अंतर्गत श्रम कार्ड बनवाने के लिए आर्थिक रूप से निर्बल लोगों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं सबसे बड़ी बात यह है कि जब श्रमिक की उम्र 60 साल से ऊपर की हो जाती है तो सरकार उन सभी श्रमिकों को हर महीने ₹3000 की पेंशन देती है।
पेंशन के तौर पर ₹3000 की मदद लोगों को मजबूत बनाती है और इस तरह से वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करके व्यक्ति को किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है और वह व्यक्ति अपनी रोज की जरूरत को और गोली दवा के खर्च ऑन पूरा कर सकता है।
ई श्रम कार्ड योजना की जानकारी
जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और श्रमिक वर्ग से संबंध रखते हैं उन सभी लोग ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं इसके अंतर्गत सरकार द्वारा उन सभी लोगों को हर महीने वित्तीय मदद बीमा कवर और पेंशन की सुरक्षा भी देती है।
ई-श्रम कार्ड एक यूनीक डिजिटल कार्ड होता है। इस प्रकार से इस कार्ड को केवल वही व्यक्ति बन सकता है जो असंगठित क्षेत्र में मजदूर का काम करते हैं जिन लोगों के पास ये कार्ड है उन्हें सरकार सब सुविधा उपलब्ध कराती है जो उनके जीवन को आसान बनाने के लिए काफी होती हैं।
ई श्रम कार्ड पेंशन योजना के फायदे
यहां निम्नलिखित हम आपको ई-श्रम कार्ड योजना से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं:
- ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत मजदूरों को हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती है।
- श्रमिक लोगों को वृद्धव्यवस्था में वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- इस योजना में पेंशन का पैसा सीधे श्रमिको के खाते में भेज दिया जाता है।
- श्रमिक नागरिक को वृद्ध व्यवस्था में पेंशन के लाभ अलावा दूसरी कई तरह की सरकारी योजना का भी लाभ मिलता है।
- देश के ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर है और सामाजिक तौर पर पिछड़े हुए हैं इन्हें इस योजना के माध्यम से काफी राहत मिलेगी।
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता
अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर है और आप ई-श्रम कार्ड योजना का फायदा लेना चाहते हैं ताकि वृद्धावस्था में आपको किसी व्यक्ति समस्या का सामना न करना पड़े तो इसके लिए पात्रता निम्नलिखित कुछ इस प्रकार रखी गई है:
- केवल भारत के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर को ही आवेदन जमा करना होगा।
- श्रमिक मजदूर व्यक्ति की उम्र 16 साल से लेकर 60 साल तक हो होनी चाहिए।
- मजदूर व्यक्ति आर्थिक तौर पर निर्भर होना चाहिए।
ई श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड इंटर का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवास प्रमाण पत्र आदि।
ई श्रम कार्ड पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ई श्रम कार्ड पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- अब यहां पर होम पेज पर पहुंचकर आपको पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका आधार कार्ड का नंबर मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- आगे फिर आपको जो ओटीपी मिलता है आपको इसका सत्यापन कर लेना है।
- इसके बाद फिर आपको अपना व्यक्तिगत विवरण सही से दर्ज करना है।
- बाकी अन्य जानकारी ध्यान पूर्व दर्ज करने के बाद आपको अंतिम सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- यहां अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आपको वेरिफिकेशन वाले बटन पर क्लिक करना है।
- सबसे अंत में आपका ई-श्रम कार्ड यहां जनरेट हो जाएगा जिसे अब आप डाउनलोड कर सकते हैं।